छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
प्रदेश में SIR की खामियों को तत्काल सुधार करे निर्वाचन आयोग – अभिषेक मिश्रा

0 मुख्य निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा 6 माह बढ़ाए-डॉ हेमंत कश्यप जिला अध्यक्ष,आप
जांजगीर-चांपा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान जमीनी स्तर पर लोगों को परेशानी हो रही है व प्रक्रिया में भारी अनियमितता दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी का मानना है कि वर्तमान समय सीमा अव्यावहारिक है और दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में BLO द्वारा गणना प्रपत्रों का वितरण अभी भी अत्यंत धीमा है। BLOs को पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं मिला है, दिशा-निर्देश स्पष्ट नहीं हैं, और कई स्थानों पर अनावश्यक दस्तावेज़ माँगे जा रहे हैं, जिससे नागरिकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस सम्बन्ध में पार्टी द्वारा हर जिले के कलेक्टर/जिला निर्वाचन अधिकारी के जरिए राज्य निर्वाचन अधिकारी, रायपुर (छत्तीसगढ़) को ज्ञापन देकर SIR में सुधार हेतु मांग की है।
जांजगीर जिला अध्यक्ष डॉ हेमंत कश्यप ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा 4 दिसंबर तक रखी गयी है जो के बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के नाम पर निर्वाचन आयोग के जरिये जिन 12 राज्यो में इन्हें लागू करने कहा जा रहा है उसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है और अभी निकट भविष्य में कोई चुनाव नही है ये भाजपा के घोर विरोधी लाखो लोगों के वैधता को खत्म करने की एक साजिश है और पीछे से लाखों फर्जी वोटरों के नाम जोड़ने का एक बड़ा षडयंत्र नजर आ रहा है। इतने कम समय सीमा पर यह कार्य सम्पूर्ण नही हो सकता इसलिए निर्वाचन आयोग से मेरी मांग है कि इसकी समय सीमा अतरिक्त 6 माह बढ़ाई जाएं।
महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मिथिलेश बघेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राज्य निर्वाचन आयोग से मांग है कि आधार कार्ड स्वीकार करने में BLOs की उलझन, महिलाओं और आदिवासी समुदाय के सीमित दस्तावेज़, 2003 की non-searchable मतदाता सूची के कारण नाम ढूँढने में आ रही मुश्किलें, SIR की समयसीमा बढ़ाने, दस्तावेज़ों की सूची व्यापक करने, स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने, searchable PDF उपलब्ध कराने और BLO द्वारा नि:शुल्क फोटो लिया जाये तथा डुप्लीकेट वोटर्स पर विशेष ध्यान देकर डुप्लीकेट वोटर्स नहीं हो इसकी चुनाव आयोग गारन्टी देवें।
जिला सचिव विनय गुप्ता ने चुनाव आयोग से मांग कि लोकतंत्र में वोट देना देश के हर नागरिक का अधिकार है जबकि प्रदेश में खड़ी फसल और खेतों में किसान व्यस्त है इसलिए इसकी समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। आम आदमी पार्टी जिले व प्रदेश के हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा और हम किसी भी व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित नहीं होने देंगें। जिला कलेक्टर को देते ज्ञापन देते हुए लोकसभा अध्यक्ष परमेश्वर सांडे, लोकसभा सचिव राजेश पूरी गोस्वामी, पामगढ़ विधानसभा प्रभारी ललित बघेल और जिला उपाध्यक्ष राहुल राय थे।



