Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Dhan Kharidi : 1 करोड़ से ज्यादा का अवैध धान जब्त, 15 दिन में 30 केस….

रायगढ़। समर्थन मूल्य पर सुचारु और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर एक बड़ा अभियान तेज कर दिया है। पिछले 15 दिनों में अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई में 30 अलग-अलग मामलों में कुल 3,266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। यह पूरा अभियान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर और कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार चल रहा है।

सीमाओं पर 24×7 निगरानी, अंतरराज्यीय चेकपोस्ट अलर्ट पर
जिले की तमाम अंतरराज्यीय और आंतरिक सीमाओं पर निगरानी को लेकर पुलिस, राजस्व और मंडी विभाग का संयुक्त तंत्र तैनात है।

  • अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी
  • अनुविभागीय निगरानी दल सक्रिय
  • मंडी अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई
See also  सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने गृहग्राम पहुंचे गृहमंत्री, व्यक्त की संवेदना...

प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि अवैध धान परिवहन या भंडारण पर किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना या चेकपोस्ट को दें।

105 उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू, 24 चेकपोस्ट से कड़ी नजर
जिले में धान खरीदी के लिए 105 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 15 संवेदनशील और 4 अति-संवेदनशील श्रेणी में हैं। अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए 24 चेकपोस्ट लगाए गए हैं, जहां तीन-तीन पालियों में टीमें तैनात हैं।

‘तुंहर टोकन’ ऐप से पूरी प्रक्रिया डिजिटल
किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है—

Advertisment
  • तुंहर टोकन ऐप से ऑनलाइन टोकन
  • टोकन की वैधता 7 दिन
  • आधार आधारित OTP अनिवार्य
See also  Accident News:मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला एक युवती की मौत दो गंभीर…

सोसायटी में माइक्रो ATM की सुविधा, किसान रोज़ 10,000 रुपए आहरण कर सकते हैं

पारदर्शिता के लिए जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित
कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय जांच समिति बनाई है, जिसमें—
अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो,
संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा,
खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह
सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!