कलेक्टर महोबे ने डिजीटाईजेशन में प्रगति लाने हेतु तहसील स्तर पर 10-12 बीएलओ का क्लस्टर बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय निगरानी और सुपरविजन और प्रभावी हो सके। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से फील्ड में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा की गई। कलेक्टर ने उनके अनुभव और कार्यशैली को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि एसआईआर कार्य जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे सभी मिलकर सफल बनाएं।
कलेक्टर ने एसआईआर कार्य में स्वयंसेवियों (वालिंटियर्स), सीएससी ऑपरेटर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, एनसीसी व एनएसएस का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए, ताकि घर-घर सत्यापन, मतदाता जागरूकता और डेटा संकलन का कार्य और बेहतर तथा तेज गति से पूरा किया जा सके। कलेक्टर ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराने तथा मतदाताओं को गणना पत्रक शीघ्र भरकर बीएलओ को जमा कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।