Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chhattisgarh Youth Congress : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 11 जिलों के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी, अन्य जिलों में भी जल्द होगा ऐलान

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। कई महीनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए संगठन ने 11 जिलों के नए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अन्य जिलों में नियुक्तियों का ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है।

11 जिलों में नई नियुक्तियाँ, कई जगह कार्यकारी अध्यक्ष
जारी सूची के अनुसार, निम्न जिलों में नए जिला अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं—

कांकेर — राजेंद्र राजू दुबे

कांकेर (कार्यकारी) — महेंद्र नायक

बस्तर रूरल — अभिषेक डेविड

Advertisment

जगदलपुर शहर — नीलकेत राज झा

See also  साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाएं छत्तीसगढ़ के शहरों को : अरुण साव, उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की, अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश...

सुकमा — आर्यन चौहान

बेमेतरा — प्रांजल तिवारी

भिलाई नगर — इमाम खान

बिलासपुर रूरल — सुनील पटेल

जांजगीर-चांपा — पंकज शुक्ला

शक्ति — प्रताप चंद्र

रायगढ़ रूरल — उस्मान बैग

सारंगढ़-बिलाईगढ़ — शुभम बाजपेई

युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संगठनात्मक मजबूती और जिले स्तर पर युवाओं की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।

बाकी जिलों की सूची का भी इंतजार
प्रदेश के अन्य जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। युवा कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अगले चरण में और जिलों की सूची जारी की जाएगी। प्रदेशभर के युवा कार्यकर्ता नई नियुक्तियों को लेकर उत्साहित हैं।

See also  बाल मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वावलंबन, नेतृत्व और रचनात्मकता की भावना विकसित करते हैं : राजकुमार साहू

संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
नए जिला अध्यक्षों से उम्मीद की जा रही है कि वे जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और युवा कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में कई राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!