Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बलौदा क्षेत्र के डोंगरी में चल रहा लाखों का जुआ, जुआरियों से लिया जा रहा तीन सौ रुपए एंट्री फीस…

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना अंतर्गत डोंगरी गांव में इन दिनों लाखों रुपए का हुआ चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में बाहर के लोग जुआ खेलने पहुंच रहे है।जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाना से तीन किलोमीटर की दूरी पर डोंगरी गांव में बावनपरी का खेल जोर शोर से चल रहा है। यहां हुआ संचालकों द्वारा बाकायदा पुलिस सेटिंग के नाम पर जुआरियों से बाकायदा 3 सौ रुपए एंट्री फीस लिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बलौदा थाने में पदस्थ कुछ आरक्षकों से सेटिंग कर जुआ खेलाया जा रहा है। डोंगरी में जुआ खेलने बड़ी संख्या में बाहर के लोग आ रहे है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जुआ चलने से युवक इसके चंगुल में फंसकर बर्बाद हो रहे है। जुआ फंड में बड़ी संख्या में साहूकार भी उपस्थित रहते है जो जुआरियों को 20 प्रतिशत ब्याज पर राशि उपलब्ध कराते है। वहीं जुआ संचालक खिलाड़ियों से जुआ खेलने के एवज में 10 प्रतिशत नाल के रूप में लेते है।  जुआरियों के सुरक्षा के लिए बकायदा चौकीदार रहते है ताकि पुलिस के आने पर जुआरियों को इसकी खबर दे सके।

See also  केदारनाथ मार्ग पर हुए भूस्खलन में फंसे 40 श्रद्धालु, SDRF ने किया रेस्क्यू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!