Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : दर्दनाक हादसा, खुले पड़े गड्ढे में डूबे दो मासूम…

रायपुर,10नवंबर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इलाके में खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और रिंग रोड नंबर-1 को जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन और जिम्मेदार विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है। कबीर नगर इलाके में सड़क किनारे लंबे समय से एक बड़ा गड्ढा खुला हुआ था, जिसमें बरसात के दौरान पानी भर गया था। आसपास के बच्चे रोज की तरह खेल रहे थे, तभी दो मासूम उस गड्ढे के पास पहुंच गए और खेलते-खेलते अचानक फिसलकर उसमें गिर पड़े। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

See also  चिरमिरी में 240 सीटों के शासकीय पालिटेक्निक कालेज को मंजूरी, पालीटेक्निक में माइनिंग इंजीनियरिंग समेत डिप्लोमा के चार कोर्स होंगे संचालित...

स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गड्ढे में पानी गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि “घटना की जानकारी सुबह प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की। दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और घटना की पूरी परिस्थितियों की जानकारी ली जा रही है।” हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन को इस गड्ढे की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

See also  सुगम ऐप: संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, रजिस्ट्री प्रकिया को बनाया जा रहा है अधिक पारदर्शी, कार्यसक्षम तथा जनहितैषी, संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में स्थायी रूप से अंकित...

लोगों का आरोप है कि लापरवाही की वजह से दो मासूमों की जान चली गई। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने रिंग रोड नंबर-1 पर टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया, जिससे वहां लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, घटना के बाद इलाके का माहौल बेहद गमगीन है। मृत बच्चों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और रिश्तेदार घर के बाहर जुटे हैं और हर कोई प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी जाहिर कर रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!