Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एसपी ने पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना किया अनिवार्य

जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने जांजगीर चांपा पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है. वहीं एक नवंबर से एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है. नियम का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 10 नवंबर के बाद नियम तोड़ने वाले आम जनता पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्राें में यातायात नियमों से संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटना के पांच प्रमुख कारणों बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज गति, मोबाइल फोन पर बात और शराब सेवन कर वाहन चलाने पर फोकस करते हुए जागरूक किया जाएगा. जागरुकता कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार करेंगे. अभियान के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र के गांव, स्कूल, कॉलेज में जाकर लोगों को दुर्घटना के कारणों और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी. जांजगीर-चांपा पुलिस 10 नवंबर तक यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगी.

See also  नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के निकट सक्ती में किया गया सामूहिक योगाभ्यास...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!