Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

घर में चल रहा था फर्जी आरामिल लकड़ियों का अवैध चिराई कर रहे थे, रात में वन अमला ने मारा छापा

रायगढ़ ,26अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के रेंगालपाली सर्किल में फर्जी आरामिल का संचालन किया जा रहा था। युवक द्वारा अपने घर में लकड़ियों का अवैध चिराई कर रहा था, जहां वन अमला ने दबिश देकर मशीन को उखाड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात में वन अमला को सूचना मिली कि रेंगालपाली सर्किल के ग्राम बरपाली के डीपापारा में फर्जी आरामिल चल रहा है।

जिसके बाद उड़न दस्ता समेत वन अमला की टीम ने मौके पर दबिश थी। जहां उन्होंने देखा कि अलग-अलग प्राजाति के लकड़ी चिरान के लिए रखे हुए हैं।

See also  कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा, मैथिली ठाकुर भी देंगी प्रस्तुति... देश भर से प्रख्यात गायक और कलाकार देंगे 1 से 3 जून तक रामायण प्रस्तुति...

आरामिल संचालक जगदीश बसंत से आरामिल संबंधित दस्तावेज पेश करने कहा गया, तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिले और वह टालमटोल करने लगा। इससे समझ आ गया कि फर्जी तरीके से आरामिल का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद वन अमला ने लकड़ी चिराने के मशीन को उखाड़ा और जब्त कर लिया। मौके पर कई अलग-अलग प्राजाति के लकड़िया भी मिली, जिसका आंकलन अभी किया जाएगा। फिलहाल मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेंजर हेमलाल जयसवाल ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जांच की गई। जहां फर्जी आरामिल मशीन संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था। मौके पर लकड़िया भी मिली है।

Advertisment

जिसका आज आकंलन किया जाएगा। इसके अलावा लगातार आरामिल व अवैध कटाई पर नजर रखी जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  Jio offer news : Jio का सबसे सस्ता 90 दिनों वाला प्लान: डेटा, कॉलिंग और ढेरों बेनिफिट्स एक साथ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!