Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

money laundering : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के प्रमुख अधिकारी अशोक पाल गिरफ्तार

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस पावर के अधिकारी अशोक कुमार पाल को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। अशोक कुमार पाल को अनिल अंबानी के करीबी सहयोगी के रूप में जाना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने उन्हें फर्जी बैंक गारंटी और फर्जी बिलिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित कार्यालय में बुलाया था। पूछताछ के बाद एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

अशोक कुमार पाल रिलायंस पावर लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद पर कार्यरत हैं। ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े नेटवर्क की जांच के तहत की गई है, जिसमें कई कंपनियों और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

See also  जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार, थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!