Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : 75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, मूंछों पर दी ताव; 45 साल की पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 75 साल के दादू राम गंधर्व ने 45 साल की आरती त्रिवेदी से लव मैरिज की है। करवाचौथ से एक दिन पहले शिव मंदिर में सात फेरे लिए गए, वरमाला और मांग भरकर सभी रस्में पूरी की गईं। शादी के बाद दादू राम अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आए।

शादी की खुशी में पूरे मोहल्ले के लोग बाराती बनकर शामिल हुए, बाजे-गाजे और नाच-गाने के साथ विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। दादू राम पहले से शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, आरती की यह दूसरी शादी है। उनका पहला पति नशे में मारपीट करता था, जिस वजह से उन्होंने 10 साल पहले उससे अलगाव लिया था।

See also  विद्या निकेतन एवं ड्रीम लैंड पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित...

यह प्रेम विवाह बिलासपुर के सरकंडा इलाके के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है, जहां मजदूरी करने वाले दादू राम का दिल मोहल्ले की ही रहने वाली आरती पर आ गया। दोनों ने अपनी मोहब्बत को स्वीकार कर शादी का फैसला लिया।

आरती ने बताया कि उनकी पहली शादी 1993 में हुई थी, लेकिन पति के शराब पीकर विवाद करने के कारण 10 साल पहले अलग हो गईं। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा पिता के साथ रहता है। पिछले कुछ सालों से दादू राम से उनकी जान-पहचान हुई और दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का निर्णय लिया। करवा चौथ से एक दिन पहले शादी हुई और आरती ने करवा चौथ का व्रत भी रखा है। यह अनोखा प्रेम विवाह पूरे मोहल्ले के लिए खुशियों का मौका बना, जहां सभी ने नवविवाहित जोड़े को ढेरों बधाइयां दीं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!