Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब और कोयला घोटाले में फिर कई लोग गिरफ्तार, सुबह से चल रही छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ईओडब्ल्यू की टीम ने शराब घोटाले व अवैध कोल लेवी वसूली मामले में छत्तीसगढ़ के कई ठिकानों समेत झारखंड, बिहार में भी तलाशी कार्रवाई की गई। सर्च कार्रवाई के दौरान राज्य आर्थिक अपराध अन्वेशण ब्यूरो की टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक उपकरण, संपति संबंधी दस्तावेज व नगदी जब्त की है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर मे पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, भा.द.वि. तथा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 के प्रकरण में शराब घोटाले से जुड़े व्यवसायी अवधेश यादव एवं उससे संबंधित व्यक्तियों के तीन राज्यों के 07 स्थानों पर (छत्तीसगढ़ 03, झारखंड 02, बिहार 02) तलाशी कार्यवाही की गई। तलाशी कार्यवाही के दौरान प्रकरण से संबंधित महत्त्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाईल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज एवं नगद रकम जप्त किये गये है, जप्त किये गये सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है। संदेहियों / आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण मे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

See also  T20 वर्ल्ड कप फाइनल की शानदार पारी के बाद माता वैष्णो देवी पहुंचे अभिषेक शर्मा, लिया आशीर्वाद

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर मे पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 03/2024 7, 7ए एवं 12 भ्र.नि.अधि. 1988 संशोधित अधिनियम 2018 एवं धारा 420, 120 बी, 384, 467, 468, 471 भा.द.वि. के प्रकरण मे आरोपी जयचंद कोशले के रायपुर एवं जांजगीर-चांपा स्थित आवास पर तलाशी कार्यवाही की गई। जयचंद कोशले सौम्या चौरसिया का मुख्य सहयोगी था, जिसके द्वारा अवैध कोल लेवी वसूली की राशि का लगभग 50 करोड़ रूपये का व्यस्थापन किया गया है। आरोपी के निवास स्थानों की तलाशी कार्यवाही के दौरान प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाईल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज जप्त किये गये है, जप्त किये गये सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  रीपा ने बदली तकदीर, अब नही जा रहे जम्मू कश्मीर, रीपा योजना कर रही है सफल उद्यमी बनने का सपना साकार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!