Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बालोद में CRPF जवान समेत 4 यात्री घायल बस पलटी…

बालोद,20 सितम्बर। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. शुक्रवार की देर रात यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. 4 यात्रियों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है. घायलों को शहीद हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की है.

जानकारी के मुताबिक,लगभग 16 सीआरपीएफ जवान छुट्टी मनाकर वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए रायपुर से यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) में सवार हुए थे. बस में सीआरपीएफ जवान और करीब 15 यात्री सवार थे. सभी जवान भोपालट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौट रहे थे. इनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे. शिकारीटोला गांव के नजदीक देर रात 12:15 बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं 1 जवान के हाथ पर गंभीर चोटें आई है.

See also  iPhone 15 और 16 की जगह क्यों खरीदना चाहिए iPhone 17? जान लें 5 सबसे बड़े कारण…

बस चालक मौके से फरार हो गया है. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. सीआरपीएफ जवानों के सामान और मोबाइल बस के नीचे दब गए हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!