बैरिस्टर समारोह के निमंत्रण पत्र में जैजैपुर व सक्ति विधायक की उपेक्षा…

युवा कांग्रेस नेता निखिल राठौर ने मुख्यमंत्री से किये लिखित शिकायत,
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में 2 दिवसीय बैरिस्टर ठा. छेदीलाल स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त कार्यक्रम के संबंध में युवा कांग्रेस नेता निखिल राठौर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से लिखित शिकायत करते हुए कहा कि बैरिस्टर ठा. छेदीलाल स्मृति समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में जिले के विधायकों का नाम उल्लेखित नहीं किया गया। विशेष रूप से डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक शक्ति, बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर का नाम आमंत्रण पत्र से वंचित रखा गया है। यह घटना अत्यंत खेदजनक है क्योंकि जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के कार्यक्रम में उल्लेख न करना न केवल उनके सम्मान को ठेस पहुँचाता है, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं एवं प्रशासनिक मर्यादा के विरुद्ध भी है। श्री राठौर ने इस विषय पर गंभीर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर उचित कार्यवाही की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि पुनः न हो, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।



