Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बीमार को कंधे पर अस्पताल ले जाते दिखे परिजन, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल…

सूरजपुर,15 सितंबर। “ज़रा सोचिए 21वीं सदी का भारत… लेकिन तस्वीरें ऐसी कि दिल दहल जाए। बीमार को इलाज दिलाने के लिए परिजन उसे एंबुलेंस या वाहन में नहीं, बल्कि कंधे पर उठाकर कई किलोमीटर दूर अस्पताल तक ले जाते हैं। ये मामला है प्रतापपुर के ग्राम गोरगी का, और ये हकीकत है कोडाकु जनजाति की।

ये तस्वीर सिर्फ एक बीमार व्यक्ति की नहीं ये तस्वीर उन हजारों लोगों की पीड़ा की है, जो आज भी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। दुर्गम वनांचल क्षेत्र में रहने वाले इस कोडाकु जनजाति के व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी पर एंबुलेंस नहीं आई, सड़कें नहीं थीं और मजबूरी में परिजनों ने कंधे को ही सहारा बनाया।” “पसीने से लथपथ चेहरे कांपते कंधे लेकिन उम्मीद सिर्फ एक – कहीं न कहीं अस्पताल पहुंच जाएं, और समय रहते इलाज मिल जाए। सवाल ये है.

See also  Vijay Assets TVK President : राजनीति की पिच पर विजय की ‘महा-एंट्री’: 603 करोड़ की संपत्ति घोषित, बेटे-बेटी और पत्नी को भी दिया करोड़ों का कर्ज

कि क्या ये हालात एक सभ्य समाज की पहचान हैं? क्या यही विकास की तस्वीर है?” “प्रतापपुर की ये घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक सवाल है और ये सवाल सीधा प्रशासन से है। आखिर कब तक ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए इस तरह की अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा? जवाबदेही कौन लेगा?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!