Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में आज न्यूड पार्टी का आयोजन, बिना कपड़ों के आएंगे युवक-युवती, इंस्टाग्राम पर भेजे जा रहे इनविटेशन…

रायपुर,13 सितंबर : कभी शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में लगातार धर्म और संस्कृति के नाम पर तनाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में प्रदेश के कई जगहों पर विराजमान गणपति जी की मूर्ति को आधुनिक वेशभूषा पहनाने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों की नजर आगामी दिनों में विराजमान होने वाली माता की मूर्तियों पर है। लेकिन इस बीच राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर बवाल हो सकता है।

दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यानि शनिवार को न्यूड पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के बाद युवक-युवतियों को इनविटेशन भेजा रहा है। न्यूड पार्टी के इनविटेशन का पोस्टर सोशल मीडिया पर @sinful_writer1 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आना होगा। न्यूड पार्टी का पोस्टर सामने आने के बाद पार्टी रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे एपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

See also  CG Budget Session: विधानसभा में गूंजा धान खरीदी का मुद्दा, लखेश्वर बघेल ने सरकार को घेरा

बता दें कि युवाओं को लुभाने के लिए ऐसे पहले भी कई ऑफर बार-क्लब संचालकों की ओर से दिए जा चुके हैं। इसी साल रक्षाबंधन पर एक क्लब संचालक की ओर से एक पैग पर एक फ्री का ऑफर दिया गया था। हालांकि भारी बवाल के बाद क्लब संचालक ने माफी मांगते हुए इस ऑफर को रद्द कर दिया था। अब देखने वाली बात ये होगी कि न्यूड पार्टी को लेकर सरकार क्या एक्शन लेती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!