Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking News: एग्जाम से घण्टेभर पहले मेडिकल कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा, 06 सितंबर। मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने एक्जाम से घंटे भर पहले हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंच गई.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी मेडिकल कॉलेज का छात्र 24 वर्षीय हिमांशु कश्यप हॉस्टल के ए/13 कमरे में रह रहा था. आज उसका 11 बजे से उसका एग्जाम था. इसके पहले ही उसने कमरे में फांसी लगा ली. इस बात की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

See also  रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! नेपाल फंडिंग और ‘आगरा मॉड्यूल’ कनेक्शन सामने

पढ़ाई में एक साल पीछे चल रहा हिमांशु फांसी लगाने से कुछ देर पहले ही मेडिकल कॉलेज के पास स्थित दुकान से रस्सी ख़रीद कर लाया था. सीसीटीवी फुटेज में मृतक रस्सी खरीदते हुए नजर आ रहा है. बहरहाल, इस घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनका उत्तर किसी के पास नहीं है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!