Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

DRI ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की, संदिग्ध कार से गांजा बरामद…

सक्ति, 23अगस्त। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की रायपुर इकाई ने गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. कार में जगह-जगह सीक्रेट चैंबर में गांजा भरकर आरोपी तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. इनपुट के आधार पर सक्ति जिले से 5 आरोपियों को दबोचा गया, जिनके कब्जे से 39.883 किलोग्राम गांजा बरमाद किया है.

जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने सक्ति जिले में एक संदिग्ध कार को पकड़ा. कार की तलाशी लेने पर, टेप से लिपटे 43 पैकेट मिले, जिनमें 39.883 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा होना पाया गया. जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है. ये पैकेट कार के चारों दरवाजों, कार के फर्श पर और कार की पिछली सीट के बैकरेस्ट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए सिक्रेट चेंबर में रखे हुए थे. आरोपियों ने पूछताछ में पता चला कि यह खेप अवैध तस्करी के लिए लाई जा रही थी.

See also  करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत: किसान ने फसल बचाने के लिए लगाए थे बिजली के तार

आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस एक्ट, 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. बता दें कि हाल ही में डीआरआई ने एक अन्य मामले में 11.486 किलो गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी अब दोनों मामलों के तार जोड़ने में जुटी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!