Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG में महिला ने तहसील कार्यालय में खाया जहर, लोन और कुर्की से परेशान

धमतरी। धमतरी जिले के तहसील कार्यालय में एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला को तत्काल तहसीलदार की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित महिला, रानी दुलानी, के पति ने चोलामंडलम से ₹50 लाख का लोन लिया था। पति की मृत्यु के बाद, कर्ज माफ होने की बजाय बढ़ता गया और उनके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया गया।

महिला की बेटी के अनुसार, उनके पिता ने लोन लिया था, लेकिन बीमा उनकी माँ के नाम पर किया गया था। पति की मृत्यु के बाद कर्ज माफ होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महिला ने कई अधिकारियों और विभागों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने तहसील कार्यालय में यह आत्मघाती कदम उठाया।

See also  राजस्व पटवारी संघ जांजगीर चांपा के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने धर्मेंद्र यादव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!