Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर चांपा: ऑनलाइन काम नहीं करने पर एक्शन : 142 पटवारियों को नोटिस जारी, जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। काम में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ऑनलाइन काम नहीं करने पर पटवारियों से जवाब मांगा गया है.

बता दें कि जिले में 16 अगस्त से राजस्व का कामकाज ठप है. पटवारियों ने कोई ऑनलाइन काम नहीं किया है, जिससे जनता को परेशानी हो रही है. पटवारियों के रवैये को आचरण नियम 1965 के खिलाफ माना गया है. सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन करने पर जांजगीर तहसील के 40 पटवारी, चांपा तहसील के 32, पामगढ़ तहसील के 28 और अकलतरा तहसील के 42 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

See also  जय भीम के नारों से गूंजा पामगढ़, जुलूस में उमड़ा जनसैलाब,  डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 134 वीं जयंती पामगढ़ में धूमधाम से मनाई गई...

सभी पटवारियों को 3 दिन में जवाब देना होगा. जवाब संतोषप्रद नहीं मिलने पर 1966 नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!