Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

15 अगस्त की तारीख हमारी गहराई में अंकित हैं – राजकुमार साहू, पूर्व माध्यमिक शाला सेंदरी में सभापति ने किया ध्वजारोहण…

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सेंदरी के पूर्व माध्यमिक शाला में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सेंदरी के अंबेडकर चौक में जनपद सदस्य हेमंत पैगवार, पंचायत भवन में ग्राम सरपंच विद्यानंद बंजारे व उपसरपंच धनंजय पटेल ने आंगनबाड़ी भवन क्रमांक 01 में ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उपस्थित स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि पंद्रह अगस्त की तारीख, हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है। औपनिवेशिक शासन की लंबी अवधि के दौरान, देशवासियों की अनेक पीढ़ियों ने, यह सपना देखा था कि एक दिन देश स्वाधीन होगा। देश के हर हिस्से में रहने वाले  पुरुष और महिलाएं, बूढ़े और जवान विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ फेंकने के लिए व्याकुल थे। उनके संघर्ष में निराशा नहीं अपितु बलवती आशा का भाव था। आशा का वही भाव, स्वतंत्रता के बाद हमारी प्रगति को ऊर्जा देता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे संविधान में ऐसे चार मूल्यों का उल्लेख है जो हमारे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने वाले चार स्तंभ हैं। ये मूल्य हैं – न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता। ये हमारी सभ्यता के ऐसे सिद्धांत हैं जिन्हें हमने स्वाधीनता संग्राम के दौरान पुनः जीवंत बनाया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

See also  Supreme Court Stray Dogs Verdict : आवारा कुत्तों पर ‘सुप्रीम’ फैसला! नहीं बदलेगा पुराना आदेश, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को तगड़ा झटका…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!