Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बीजापुर में माओवादी हमला: डीआरजी जवान शहीद, 3 घायल

बीजापुर, 18 अगस्त 2025। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान पर निकली डीआरजी टीम पर माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस हमले में डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि 3 अन्य जवान घायल हो गए।

घटना की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी टीम सर्चिंग पर थी, तभी माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए इवेक्यूट किया जा रहा है।

जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।

See also  रीपा से ग्रामीण युवा उद्यमियों के सपनों को मिल रहा है नया आयाम, बिरकौनी गौठान में दोना पत्तल बनाकर महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी...

शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!