Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Airtel का नया धमाकेदार रिचार्ज प्लान… सिर्फ 1 रुपये में 14GB एक्स्ट्रा डेटा!

नई दिल्ली: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक शानदार और किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस नए रिचार्ज प्लान में जहां यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा दी जा रही है, वहीं केवल 1 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पर 14GB अतिरिक्त डेटा का भी फायदा मिलेगा। आइए, जानते हैं एयरटेल के इस नए सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में…

399 रुपये का नया प्लान, जानें क्या है खास?

Airtel का यह नया रिचार्ज प्लान ₹399 में आता है और यह देशभर में लागू किया गया है (सभी टेलीकॉम सर्किल में)। इसमें आपको मिलती हैं ये सुविधाएं:

See also  महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा एक नवजात शिशु को किया गया सुरक्षित संरक्षण प्रदान

–28 दिन की वैलिडिटी
–डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा
–अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
–100 SMS/दिन
–फ्री नेशनल रोमिंग (जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
–JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन
–अनलिमिटेड 5G एक्सेस

398 रुपये वाले पुराने प्लान से कितना बेहतर?

Advertisment

398 रुपये वाले पुराने प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और वही अन्य सुविधाएं मिलती थीं। लेकिन अब सिर्फ 1 रुपये ज्यादा देकर हर दिन 512MB अतिरिक्त डेटा यानी कुल 14GB एक्स्ट्रा मिल रहा है।

1 रुपये में बड़ा फायदा – डेटा यूजर्स के लिए बेस्ट डील

अगर आप इंटरनेट पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं स्ट्रीमिंग, गेमिंग या वर्क-फ्रॉम-होम करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेहतरीन है। JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन और 5G एक्सेस इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

See also  पुल के रेलिंग पर खड़ा था युवक, सीमेंट लोड ट्रक ने कुचला

Airtel के यूजरबेस में उछाल

TRAI (भारतीय टेलीकॉम नियामक प्राधिकरण) की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel ने हाल ही में लाखों नए यूजर्स जोड़े हैं। कंपनी का यूजरबेस अब 36 करोड़ के पार पहुंच गया है। Jio के बाद Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!