Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर मोजो मशरूम-फैक्ट्री केस…4 ठेकेदारों के खिलाफ FIR:नाबालिगों को पीट-पीटकर 18 घंटे उगवाए थे मशरूम; UP-बिहार-झारखंड के 97 मजदूरों हुए थे रेस्क्यू

रायपुर के मोजो मशरूम फैक्ट्री केस में पुलिस ने 4 ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने काम के बहाने नाबालिगों को अलग-अलग राज्यों से रायपुर लेकर आए। फिर यहां बंधक बनाकर मारपीट की और 18-18 घंटे तक मशरूम उगाने का काम करवाया।

महिला-बाल विकास विभाग ने 97 मजदूरों को छुड़ाया

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने बताया कि हमें दूसरे राज्य के लोगों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद विभाग ने फैक्ट्री में रेड मारा। मौके से 97 मजदूर रेस्क्यू किए गए। मजदूरों के बयान लिए गये थे।

See also  धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारुति फ्रेश नाम की फैक्ट्री, पता पिकरीडीह गांव

मजदूरों ने अपने पास मशरूम पैकिंग की एक पॉलिथीन भी रखी थी। जिसमें मशरूम फैक्ट्री का नाम मारुति फ्रेश लिखा हुआ हैं। इस फैक्ट्री के पते में पिकरीडीह गांव उमाश्री राइस मिल के पास खरोरा लिखा हुआ है।

Advertisment

मामले को दबाने टिकट कराई

इस मामले में फैक्ट्री से जुड़ा एक शख्स मजदूरों का रेस्क्यू होने के बाद मामले को रफा दफा करने के लिए पहुंचा था। वह मजदूरों को पैसे बांट रहा था, जिससे की मामला दबाया जा सके। इसके अलावा व्यक्ति ने मजदूरों के वापसी के लिए फौरन ट्रेन की टिकट भी कटवा दी। जिससे कि मजदूर रायपुर छोड़कर वापस अपने गांव चले जाएं।

See also  कलेक्टर-एसपी ने नीट परीक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!