Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: जांजगीर-चांपा में ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, 500 हेक्टेयर क्षेत्र के विस्तार का लक्ष्य

जांजगीर-चांपा। शासकीय उघान रोपणी पुटपूरा में ऑयल पाम (ताड़ के तेल) की खेती के लिए कृषि विस्तार अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में ऑयल पाम की खेती के तरीकों,प्रबंधन,और किसानों को मार्गदर्शन देने के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य,ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देना और किसानों को इस फसल की खेती के लिए प्रशिक्षित करना।
प्रशिक्षण में शामिल विषय
ऑयल पाम की खेती के लिए उपयुक्त भूमि और जलवायु।
पौधों का रोपण और प्रबंधन।
सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन।
रोग और कीट नियंत्रण।
फसल की कटाई और उपज।
किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करना।

See also  बिजली के दाम कम करने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी आंदोलन

रंजना माखीजा,
सहायक संचालक उघान,
ने बताया की…

भारत सरकार द्वारा तिलहन फसलों के उत्पादन बढ़ाने हेतु नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल, ऑयल पॉम संचालित किया जा रहा है। सुगमता में ऑयल पॉम क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की प्रचलित अनुदान प्रावधान के अलावा राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का लाभ लेकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। हमारे जांजगीर-चाम्पा जिले क़ो इस वर्ष 500हेक्टेयर का टारगेट मिला है,तो आज हमारे शासकीय उघान रोपणी पुटपूरा में एक दिवशीय प्रशिक्षण रखा गया था,प्रशिक्षण का महत्व यह है कि इस प्रशिक्षण से कृषि विस्तार अधिकारियों को ऑयल पाम की खेती के बारे में ज्ञान और कौशल मिला,जिससे वे किसानों को प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन कर सकेंगे।

See also  आयुष औषधि निर्माता, विज्ञापनदाता, विज्ञापन एजेंसियों को भ्रामक विज्ञापन पर अंकुश लगाने सर्वोच्च न्यायालय ने जारी किए निर्देश...

हरनारायण दिवाकर,उद्यान अधीक्षक ने बताया कि आज ऑयल पॉम के तहत आज प्रशिक्षण रखा गया था काफी अच्छा लगा, प्रशिक्षण में हमें बताया गया क़ो कैसे ऑयल पॉम खेती कर सकते है, किस जमीन पर हम ऑयल पॉम खेती कर सकते है, आज के प्रशिक्षण में तकनीकी जानकारी दी गईं।

Advertisment

मास्टर ट्रेनर- सुभाष जैन, ओडिशा… ने बताया कि

आज जांजगीर-चाम्पा जिले के शासकीय उघान रोपणी पुटपूरा में आयल पाम खेती के लिए एक दिवशीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में,अधिकारियों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान दिया गया,बल्कि व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिखाया गया। इससे अधिकारियों को ऑयल पाम की खेती के बारे में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषि विस्तार अधिकारियों को सशक्त बनाना था ताकि वे किसानों को ऑयल पाम की खेती के बारे में सही जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान कर सकें, और इस प्रकार किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर सकें।

See also  अमोरा गांव में मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन, कलश यात्रा में शामिल हुए जिपं. के सभापति राजकुमार साहू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!