Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

देवार गिरोह का रायपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़, चोरी के 18 वारदातों का खुलासा

रायपुर। शहर के आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं की शिकायतों को पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 30 सदस्यीय टीम का विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये।

टीम के सदस्यों द्वारा सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। जिसमें एक गिरोह द्वारा थाना डी.डी.नगर, विधानसभा, मुजगहन एवं अन्य थाना क्षेत्रों के आवासीय कॉलोनियों में सुने मकानों में रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त गिरोह को फोकस कर लगातार पतासाजी किया जाने लगा। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण से महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, कि प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त करण धु्रव (देवार), रवि नेताम (देवार) एवं सागर नगरहा (देवार) की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के अलग-अलग ठिकानों में टीम के सदस्यों द्वारा एक साथ दबिश देकर पकड़ा गया। घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथी भूपेन्द्र साहू, शुभांकर पटेल (देवार) एवं अन्य के साथ मिलकर थाना डी.डी.नगर, मुजगहन, विधानसभा, अभनपुर, खम्हारडीह एवं पण्डरी के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में मिलकर डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

See also  CG Accident Breaking : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चालक समेत दो की मौत

गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को अपने परिचित सुरेश सोनझरा, जो सोना झारने का कार्य करता है के पास बिक्री करना बताया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को क्रय करने पर आरोपी सुरेश सोनझरा को भी पतासाजी कर गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 317 बी.एन.एस के तहत कार्यवाही किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 01 किलो 634 ग्राम चांदी घटना प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन, 05 नग दोपहिया वाहन (जिसमें 01 नग दोपहिया वाहन आरोपियों द्वारा चोरी के पैसो से क्रय किया गया है) एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 30,10,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी भूपेन्द्र साहू, करण धु्रव एवं शुभांकर पटेल (देवार) पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में तथा रवि नेताम (देवार) मारपीट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।

See also  जिपं सदस्या ने लगाई कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, जिला पंचायत मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना डीपीआरसी में गुपचुप का मामला...

निकाल किये गये चोरी के प्रकरण-

1. थाना मुजगहन – अप.क्र 43/25

Advertisment

2. थाना मुजगहन – अप.क्र 87/25

3. थाना मुजगहन – अप.क्र 123/25

4. थाना मुजगहन – अप.क्र 127/25

5. थाना मुजगहन – अप.क्र 133/25

6. थाना मुजगहन – अप.क्र 135/25

7. थाना मुजगहन – अप.क्र 148/25

8. थाना मुजगहन – अप.क्र 149/25

9. थाना मुजगहन – अप.क्र 150/25

10. थाना अभनपुर – अप.क्र 79/25

11. थाना अभनपुर – अप. क्र 159/25

12. थाना अभनपुर – अप. क्र 199/25 13. थाना अभनपुर – अप. क्र 237/25

14. थाना विधानसभा – अप.क्र. 299/25 15. थाना विधानसभा – अप.क्र. 323/25 16. थाना पण्डरी – अप.क्र. 141/25 17. थाना डी.डी.नगर – अप.क्र. 109/25 18. थाना खम्हारडीह – अप.क्र. 151/25 चोरी के आरोपी 01. सागर नगरहा (देवार) पिता जगमोहन नगरहा उम्र 21 साल निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर। 02. भूपेन्द्र साहू पिता लतेलू साहू उम्र 22 साल निवासी ताजनगर, संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर। 03. शुभांकर पटेल (देवार) पिता स्व. मंगल पटेल उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

See also  आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री साय की पहल पर भारत सरकार से मिली 15,000 आवासों की स्वीकृति...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!