Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पीएम मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति महामा ने किया सम्मानित, दोनों देशों ने कई अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर

PM Modi Ghana Visit: पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया है। राजधानी अक्करा में एक कार्यक्रम के दौरान घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के नागरिकों को समर्पित किया साथ ही इस सम्मान के लिए घाना का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में हम Security through solidarity के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेंगे।उन्होंने ऐलान किया कि घाना के साथ सशस्त्र बलों की ट्रेनिंग, समुद्री सुरक्षा, डिफेंस सप्लाई और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।

See also  Cyber Crime : अरे ! दामाद जी तो फर्जी है…ससुराल में दामाद की ठगी की पोल खुली, पढ़िए क्या किया था...

मैं राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों का दिल से आभार प्रकट करता हूं। मैं इस सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं। यह सम्मान मैं हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को, उनके उज्ज्वल भविष्य को, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को तथा भारत तथा घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘मुझे ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित करने के लिए मैं घाना के लोगों और सरकार को धन्यवाद देता हूं।

यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है। यह सम्मान एक जिम्मेदारी भी है, जिससे भारत-घाना की दोस्ती को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा सके। भारत हमेशा घाना के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और एक विश्वसनीय मित्र और विकास भागीदार के रूप में योगदान देना जारी रखेगा’। घाना के राष्ट्रपति को दिया भारत आने का निमंत्रण घाना के राष्ट्रपति को भारत आने का आमंत्रण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “… मैं कल भारतीय समुदाय के साथ अपनी बैठक को लेकर बहुत उत्साहित हूं। राष्ट्रपति महोदय, आप भारत के घनिष्ठ मित्र हैं. आप भारत को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं।

See also  दिल्ली चुनाव के बीच मुश्किल में आप, अबतक 5 FIR दर्ज, जानें किन मामलों में हुआ एक्शन...

मुझे विश्वास है कि आप हमें भारत में आपका स्वागत करने का अवसर देंगे। एक बार फिर, मैं घाना सरकार और घाना के सभी लोगों को उनके शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं।प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत इससे पहले पीएम मोदी ने घाना की सरजमीं पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। अकरा के कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।भारत-घाना के बीच 4 अहम समझौते इससे बाद पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के साथ बैठक की। वार्ता के बाद भारत और घाना के अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच हुए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति महामा और उन्होंने भारत और घाना की द्विपक्षीय साझेदारी को व्यापक बनाने का निर्णय लिया हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!