Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सुपोषित सक्ती मिशन के तहत सेक्टर सकर्रा, घिवरा, कोटमी और बाराद्वार में अंडा या केला वितरण हुआ शुरू, जिले में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सेक्टर बाई सेक्टर किया जा रहा है अंडा या केला वितरण….

सुपोषित सक्ती मिशन के तहत सेक्टर सकर्रा, घिवरा, कोटमी और बाराद्वार में अंडा या केला वितरण हुआ शुरू

जिले में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सेक्टर बाई सेक्टर किया जा रहा है अंडा या केला वितरण

सक्ती। कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा नवगठित सक्ती जिले से कुपोषण को पूरी तरह दूर भगाने के लिए लगातार जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित मैदानी अमलो को भी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कलेक्टर द्वारा जिले के बच्चों को किसी भी प्रकार के कुपोषण से दूर रखने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिले में सुपोषित सक्ती मिशन का संचालन कराया जा रहा है। इस मिशन के तहत खनिज न्यास निधि से सक्ती जिले के 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को अतिरिक्त आहार के रूप में अंडा या केला प्रति सप्ताह दो दिवस खिलाकर सुपोषित किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत जून माह से सेक्टर सकर्रा, सेक्टर घिवरा, सेक्टर कोटमी और सेक्टर बाराद्वार से किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिले में जून महीने से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सभी परियोजना के एक एक सेक्टर में अंडा या केला खिलाया जा रहा है। इस क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना मालखरौदा के सेक्टर सकर्रा, परियोजना जैजैपुर के सेक्टर घिवरा, परियोजना डभरा के सेक्टर कोटमी और परियोजना सक्ती के सेक्टर बाराद्वार से अभियान की शुरुवात की गई है। इसी क्रम में जुलाई महीने में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा के सेक्टर धुरकोट में, मालखरौदा परियोजना के सेक्टर पोता में, जैजैपुर परियोजना के सेक्टर ओडेकेरा और सक्ती परियोजना के सेक्टर कुरदा में केला या अंडा वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार सितंबर महीने में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा के सेक्टर गोबरा में, मालखरौदा परियोजना के सेक्टर मालखरौदा में, जैजैपुर परियोजना के सेक्टर चिसदा, और सक्ती परियोजना के सेक्टर रगजा के सभी बच्चों को अंडा या केला खिलाया जाएगा। इसी तरह जनवरी 2024 तक सक्ती जिले के समस्त सेक्टर में यह योजना संचालित की जाएगी।

See also  खाद्य मंत्री बघेल ने नगर पंचायत मारो में 1 करोड़ 78 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, हितग्राहियों को नया राशन कार्ड किया गया वितरण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!