Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: चलती कार से फेंका युवक का शव, 3 संदिग्ध पुलिस के हिरासत में, कार में सवार तीनों थे नशे में चूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक के बाद एक क्राइम सीन सामने आ रही है। शहर में दो दिन पहले ही सूटकेस मर्डर-कांड हुआ, जिसके बाद अब चलती कार से एक कारोबारी ने लाश को बाहर फेंक दिया। पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर इलाके का है। घटना 24 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे की है।
पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद कलर की कार से सड़क में अचानक युवक को धकेल दिया गया और कार फरार हो गया। जिसे कार से धकेला गया, वह मृत अवस्था में मिला। मृतक के हाथ में मंदीप सिंह लिखा है। हालात को देखते हुए युवक को AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया।

See also  दूरस्थ क्षेत्रो के सरकारी स्कूलो में शिक्षक पदस्थापना करना सरकार की प्राथमिकता - इंजी. रवि पाण्डेय, नवनियुक्त शिक्षको की पदस्थापना के लिए पहल करेगे इंजी. पाण्डेय...

मामले में पुलिस ने गाड़ी के मालिक संतोष मिश्रा को हिरासत में लिया है। वह कपड़े दुकान का है। घटना के दौरान संतोष मिश्रा खुद गाड़ी चला रहा था। साथ ही गाड़ी में 19 वर्षीय साधना अग्रवाल भी सवार थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कार में सवार तीनों थे नशे में चूर
पुलिस के पूछताछ यह सामने आया कि घटना के पहले तीनों नशे के हालत में थे। मृतक युवक ड्रग्स लेता था। इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मंदीप नस में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था। पुलिस के पूछताछ में संतोष मिश्रा और साधना ने बताया कि लड़के की मौत नशे के ओवरडोज की वजह से हुई है। युवक की जब तबीयत बिगड़ी तब वे घबरा गए। तभी डर कर उसे कार से नीचे फेंक दिया।

See also  बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी जॉब पाने का बेहतरीन मौका, ग्रेजुएट युवा जल्द कर लें अप्लाई, आवेदन की लास्ट डेट है नजदीक...

पुलिस के हिरासत में दो लोग
इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ पाएगी। फिलहाल दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!