Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विधवा को 50 लाख रुपये देने का दिया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को एक विधवा सावित्री सालम को 50 लाख रुपये का बीमा दावा देने का आदेश दिया है. आयोग ने कहा कि कंपनी यह साबित नहीं कर पाई कि मृतक ने अपनी बीमारियों के बारे में जानकारी छिपाई थी. सावित्री सालम के पति का 16 जून 2021 को निधन हो गया था. उन्होंने SBI लाइफ के पॉलिसी के तहत दावा किया, लेकिन कंपनी ने इनकार कर दिया. कंपनी का दावा था कि पति ने पॉलिसी फॉर्म में अपनी पहले से मौजूद बीमारियों (डायबिटीज और हृदय रोग) के बारे में गलत जानकारी दी थी.

See also  मैनेजर-कैशियर ने नगर निगम के हड़पे 80 लाख:एक्सिस-बैंक के कर्मचारियों ने नहीं किया जमा, पैसे अपने पास ही रख लिए

हालांकि, आयोग ने पाया कि AIIMS रायपुर के मेडिकल रिकॉर्ड में एक नोट के अलावा कोई ठोस सबूत नहीं था कि पॉलिसी लेने से पहले मृतक को ये बीमारियां थीं या उनका इलाज चल रहा था. आयोग ने कहा कि यह साबित नहीं होता कि पति ने जानबूझकर जानकारी छिपाई.

अब SBI लाइफ को 50 लाख रुपये (56,621 रुपये प्रीमियम कटौती के बाद) सावित्री को देने होंगे. साथ ही, शिकायत दर्ज होने की तारीख (27 दिसंबर 2023) से 7 फीसदी सालाना साधारण ब्याज भी देना होगा.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!