Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Suicide Case : महिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा – “मम्मी-पापा मुझे माफ करना…”

धमतरी। शहर के कैलाशपति नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला प्रोफेसर की लाश उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। मृतका की पहचान सुषमा साहू के रूप में हुई है, जो नारायण राव मेघा वाले कन्या कॉलेज में रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री) की अतिथि व्याख्याता (गेस्ट लेक्चरर) थीं।

घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, सुषमा साहू 13 जून को रायपुर से गर्मी की छुट्टियां बिताकर वापस लौटी थीं। रविवार को जब पड़ोसियों ने उन्हें आवाज दी और कोई उत्तर नहीं मिला, तो शक होने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहाँ वह फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं।

See also  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर, पढ़े आज की मीटिंग में लिए गए निर्णय

मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट:
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है —“मम्मी-पापा मुझे माफ करना… मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।” इस नोट से यह संकेत मिलते हैं कि यह मामला आत्महत्या का है, हालांकि मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच और कार्रवाई:
सूचना मिलने पर रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए।

Advertisment

शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

See also  धनतेरस व दिवाली को लेकर एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान रेड एप्पल में आकर्षक उपहार की धूम, आकर्षक उपहार को लेकर ग्राहकों की भीड़ रेड एप्पल प्रतिष्ठान में...

पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!