Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लक्ष्मी बेंगल जनरल दुकान से चार लाख रुपए का अवैध फटाखा बरामद, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस ने लक्ष्मी बेंगल जनरल दुकान से चार लाख रुपए का अवैध फटाखा बरामद किया  है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध फटाका की भंडारण एवं  बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अवैध रूप से फटाखा बिक्री हेतु रखने वाले के विरुद्ध मुखबिर से सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें निर्मल गुरनानी निवासी वार्ड नम्बर 15 नेताजी चौक जांजगीर द्वारा लक्ष्मी बेंगल जनरल स्टोर दुकान में अवैध रूप से  फटाखा कीमती ₹4,00,000/- को बरामद कर, आरोपी के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है।
 सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक सुंदर अनंत, महिला आरक्षक रेखा यादव की विशेष भूमिका रही।

See also  रायपुर के पुलिस कॉलोनी से बेजुबान डॉग्स को स्थानांतरण करने का प्रयास: अध्यक्ष एवं कांस्टेबल पर लगा किराए के डंडेधारी लोगों के द्वारा डॉग्स को खदेड़ने का आरोप, video भी वायरल, पशु प्रेमियों ने मांगा "निजात"...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!