Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग पाये जाने पर की गई जप्ती की कार्रवाई….

घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग पाये जाने पर की गई जप्ती की कार्रवाई
 
       
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग रोकने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर हॉटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सतत् जांच किया जा रहा है। इसी तारतम्य में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग एवं अवैध गैस सिलेण्डर भंडारण के संबंध में सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा ब्लॉक कॉलोनी स्थित उमेश साहू के घर की जांच की गई। उमेश साहू के घर में कुल 08 नग घरेलू गैस सिलेण्डर अवैध रूप से रखा जाना पाया गया। उनके द्वारा उक्त सिलेण्डर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, साथ ही सिलेण्डरो के पास गैस पलटी करने वाला बासुरी भी रखा पाया गया। घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भंडारण करने के कारण कुल 08 नग घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 01 नग बांसुरी द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के अतंर्गत जप्त किया गया है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में खाद्य विभाग से सहायक खाद्य अधिकारी वर्षा नेताम खाद्य निरीक्षक मनीष अग्रवाल और प्रीति ठाकुर शामिल थे।

See also  देह व्यापार के धंधे की मास्टरमाइंड रेशमा खान गिरफ्तार हुक्का बार में आने वाली लड़कियों को बनाती थी शिकार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!