Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, तिरंगे में लिपटे पति को गले लगाकर रोती रही पत्नी

सुकमा के कोंटा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं। वे मूल रूप से रायपुर के रहने वाले थे। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर देर शाम घर लाया गया।

इस बीच तमाम पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी और परिजन के साथ सभी की आंखें नम दिखीं। इस बीच शहीद आकाश राव का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे IPS दोस्त की शादी में गाना गाते दिखे थे।

आकाश राव गिरिपुंजे की जिंदादिली का यह वीडियो काफी पसंद किया गया था। यह वीडियो 3 साल पहले IPS अफसर रत्ना सिंह की शादी समारोह का है। शादी में आए एडिशनल एसपी आकाश राव माइक थामकर गाना गाने लगे। गाने पर साथी पुलिसकर्मी खूब झूमे थे।

See also  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक...

एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने IPS रत्ना सिंह की शादी में गया था गाना।

Advertisment

आकाश और उनके परिवार के बारे में जानिए

आकाश राव गिरिपुंजे 42 साल के थे। उनका जन्म रायपुर में 7 फरवरी 1983 को हुआ था। वह रायपुर के रहने वाले थे। 2013 बैच के पुलिस अधिकारी थे। पिता गोविंद राव गिरिपुंजे, माता मंदा गिरिपुंजे, पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटे सिद्धांत गिरिपुंजे और बेटी का नाम पीहू गिरिपुंजे है।

वहीं उनकी तैनाती चंद्रशेखर आजाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और वर्तमान में सुकमा के कोंटा में रही। वहीं वह IED की चपेट में आकर शहीद हो गए।

See also  एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी तरफ शहीद होने का गर्व, शहीद दीपक भारद्वाज को अद्म्य साहस और वीरता के लिए मिला कीर्ति चक्र...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!