Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 94 आवेदन हुए प्राप्त, संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना। जनदर्शन में कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
   जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम मुनुन्द निवासी श्यामता बाई ने ऋण पुस्तिका जारी करने हेतु आवेदन लेकर पहुंची। कलेक्टर ने आवश्यक जांच करते हुए ऋण पुस्तिका जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। इसी प्रकार जनदर्शन में तहसील पामगढ़ के ग्राम सिल्ली निवासी संगीता पंकज द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अप्रुअल हेतु आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर कलेक्टर ने महाप्रबंधक उद्योग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसील नवागढ़ के ग्राम पंचायत चौराभांठा निवासी नंदकुमार द्वारा पैतृक भूमि के खसरा में सुधार कराने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार नवागढ़ को आवश्यक कार्रवाई कर खसरा में सुधार करने के निर्देश दिए।
     इसी प्रकार जनदर्शन में पीएम आवास योजना, आर्थिक सहायता, शासकीय तालाब को 10 वर्षीय पट्टा दिलाने, पेंशन संबंधी, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा राशि दिलाने, नामांतरण, रोजगार प्रदाय करने, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, विधवा पेंशन, ऋण प्रदाय, पट्टा दिलाने सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसके लिए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करे।

See also  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का चुनाव जल्द कराया जाए बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने की मांग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!