Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार एवं अन्य लोगो से 25,25,399 रू /- पच्चीस लाख पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे  रूपये का ठगी करना पाये जाने से जांच पर से दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420, 467,468,201,34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पांडे के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मंसाराम आशिकर निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रआर विजय निराला थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू, संवेदनशील क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से भेजे जा रहे हैं मतदान दल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!