Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गणेश मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले चोर गिरोह का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा,  5 आरोपियों में 3 बालिक और 2 नाबालिग शामिल

जांजगीर-चांपा। गणेश मोबाइल शॉप में रात्रि में चोरी करने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में साइबर सेल एवं थाना चांपा पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी चांपा, यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चाम्पा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
 गणेश मोबाइल दुकान चांपा में 07 जून 2025 की दरमियानी रात्रि करीबन 3:00 बजे अज्ञात आरोपियों के द्वारा मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी दौरान थाना चाम्पा से डायल 112 वहां  पेट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंचने से आरोपियों ने पुलिस आने की भनक लगने से दुकान से हड़बड़ी में 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामान को चोरी करके मौके से फरार हो गए थे। पुलिस घटना स्थल पहुंची तो देखी दुकान का शटर ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुकान संचालक को दी गई थी। सूचना मिलने पर दुकान संचालक ने आकर  अपने मोबाइल दुकान को देखा तो इसके दुकान का शटर टूटा हुआ था एवं कांच को तोड़ कर अज्ञात चोर घुसे थे। दुकान चेक करने पर आरोपियों के द्वारा इसके दुकान से अलग -अलग कंपनी का मोबाइल  जिसमें सैमसंग, आईफोन, विवो, नथिंग कम्पनी के कुल 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामग्री जिनकी कुल कीमत करीबन 07 लाख रुपए है, जिसको चोरी कर लिया गया है कि सूचना पर थाना चांपा में तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के नेतृत्व में तत्काल साइबर टीम मौके की ओर रवाना किया गया। टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया गया मोबाइल दुकान के संचालक द्वारा अपने दुकान में पर्याप्त संख्या में अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाया है जिसके फुटेज को चेक करने पर आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिला। ततपश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के घटना स्थल में आने एवं भागने के संभावित 25 किलो मीटर के रास्ते में लगे cctv फुटेज को खंगालते हुए  तकनीकि जानकारी के आधार पर अलग-अलग स्थानों से 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं 03 आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोबाइल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 18 नग मोबाइल, ब्लूटूथ, सेल्फी स्टैंड, इयर फोन बैगरह 07 लाख रुपए एवं  घटना में प्रयुक्त हथोड़ा, पाना, मोटर साइकिल, एक्टिवा कीमती करीबन 03 लाख रुपए कुल जुमला कीमती 10 लाख रुपए को जप्त किया गया जाकर 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
आरोपियों का नाम इस प्रकार है
1. मणिशंकर कश्यप उर्फ गोलू पिता रथराम कश्यप उम्र 18 साल निवासी महंत भाटापारा थाना नवागढ़
2. हिमेश हंसराज उर्फ बखला पिता गंगाराम उम्र 19 साल निवासी कमरीद थाना सारागांव
3. देवव्रत सिंह उर्फ बिट्टू पिता उमेश सिंह उम्र 18 साल 6 माह निवासी महंत चंडी दाई पारा थाना नवागढ़

See also  छत्तीसगढ़ के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके निलंबित: महिला आरक्षक ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!