Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : थाने में चली गोली, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना में गोली चलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा अपने 32 बोर पिस्टल के शस्त्र लाइसेंस की मियाद समाप्त होने पर थाना में पिस्टल जमा करने आए थे. इस दौरान उनके पिस्टल से जमीन पर गोली चल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कांग्रेस नेता अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस ने प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर अंकित बागबाहरा के खिलाफ BNS की धारा 125 एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पिस्टल के लाइसेंस की मियाद खत्म होने पर अंकित बागबाहरा को नाटिस जारी किया गया था। इसके चलते वह अपनी पिस्टल जमा करने आए थे। इस दाैरान फायरिंग हुई है. पुलिस अंकित को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.

See also  जो लोग संविधान बदलने के लिए 400 सीट चाह रहे हैं, देश के लोग ही उनको करारा जवाब देंगे और 150 के नीचे पहुंचा देंगे - राधिका खेड़ा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जिला मुख्यालय जांजगीर के हॉटल ड्रीम पॉइंट में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!