Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की पहल, कलेक्टर ने ली यूनिसेफ, स्काउट गाईड, एनएसएस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक….

जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की पहल
 
कलेक्टर ने ली यूनिसेफ, स्काउट गाईड, एनएसएस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
 
      जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में  ज़िला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से नवाचार की पहल करते हुए युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हो रहे कार्यक्रम के संबंध में बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर ने यूनिसेफ टीम स्काउट गाईड, एनवायके, एनएसएस और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा  कि ऊर्जावान युवाओं की सहभागिता से जिले को संबल मिलेगा और स्वास्थ्य के साथ विभिन्न  सामाजिक समस्याओं से निपटने में ये युवा सहायक होंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियो से कहा कि वे जिले में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग प्रदान करें।
      बैठक में युनिसेफ के जॉब जकारिया द्वारा युवा नेतृत्व के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, बाल संरक्षण, पोषण, टीकाकरण, पर्यावरण, बाल विवाह रोकथाम और अन्य विभिन्न स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी और इसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न जिलों में संचालित युवा नेतृत्व कार्यक्रम युवोदय, कोंडनार चौंप, मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित समुदाय आधारित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में और इसके व्यापक प्रभाव को दिखाया गया। कलेक्टर चौधरी ने ज़िले में यूनिसेफ की नवाचार की पहल की सराहना की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनिता अग्रवाल, यूनिसेफ चीफ़ जॉब जकारिया, बाल संरक्षण विशेषज्ञ चेतना देसाई, संचार विशेषज्ञ अभिषेक सिंह, राज्य सलाहकार चंदन कुमार, जांजगीर-चांपा जिला सलाहकार रेहाना तबस्सुम और रायगढ़ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत उपस्थित थे।

See also  अवैध शराब पर हसौद पुलिस की करारी चोट: 102 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें भी जब्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!