Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ से लापता हुए युवक की ओडिशा के जंगल में मिली अधजली लाश

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लापता हुए युवक का शव अधजले हालत में आज ओडिशा के जंगल में मिला है. शव नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला जंगल में मिला है. युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका है. साथ ही शव के पास से बरामद उसकी बाइक भी जलकर खाक हो चुकी है. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

See also  ‘‘महावारी की बात सबके साथ‘‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, माहवारी कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि एक शारीरिक प्रक्रिया है - कलेक्टर, महिला-पुरुष सभी को करना है जागरूक...

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लगनिया सोनवानी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गरियाबंद जिले के देवभोग के उरमाल गांव का निवासी था, जो अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था. बीते 7 दिनों से युवक लापता था. परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए अचानक निकला था. इसके बाद से वो न तो लौटा, और न ही उसकी कोई खबर नहीं मिली. परिजनों ने 16 मई को युवक की गुमशूदगी की शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराई थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस हत्या कर शव को बाइक समेत जलाकर फेंकने की आशंका जता रही है और आगे की जांच में जुटी हुई है.

See also  नगरीय निकाय चुनाव के कल आएंगे नतीजे, सीएम साय ने दावा करते हुए कहा- इस बार भी भाजपा को मिलेगी सफलता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!