Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीएम विष्णुदेव साय ने किया देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन चलित ट्रक का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को सीएम हाउस रायपुर से भारत के पहले हाइड्रोजन ईंधन चलित ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन सेल ट्रक को हरी झंडी दिखाकर गतव्य के लिये रवाना किया।

इस ट्रक का इस्तेमाल गारे पेल्मा थर्ड ब्लॉक से राज्य के बिजली संयंत्र तक कोयले के परिवहन के लिए किया जाएगा। स्मार्ट तकनीक से लैस ये ट्रक 200 किलोमीटर की दूरी तक 40 टन तक का माल ले जा सकते हैं। हाइड्रोजन से चलने वाले ये ट्रक धीरे-धीरे कंपनी के लॉजिस्टिक्स संचालन में इस्तेमाल होने वाले डीजल वाहनों की जगह ले लेंगे। एक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी फर्म और एक प्रमुख ऑटो निर्माता के सहयोग से अडानी कार्गो परिवहन के लिए हाइड्रोजन ईंधन सेल बैटरी से चलने वाले ट्रक विकसित कर रहा है।

See also  राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने ली प्रेसवार्ता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!