Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नक्सली हमला: सड़क निर्माण के मुंशी की हत्या, कई वाहन जलाए…

बलरामपुर। एक तरफ छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है. वहीं आज दूसरी तरफ छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर माओवादियों ने तांडव मचाया है. नक्सलियों ने एक बार फिर से विकास कार्य को रोकने के प्रसाय में एक बेकसूर मुंशी की हत्या कर दी और सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया.

बता दें, नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बलरामपुर से लगे महुआडांड थाना क्षेत्र के गांव ओरसापाठ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ड्यूटी पर तैनात मुंशी की बेरहमी से हत्या कर दी और वहां खड़ी JCB वाहन को भी फूंक डाला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. साथ ही अब बलरामपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक मुंशी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

See also  गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पर पलसदा ग्राम पंचायत सचिव निलंबित,  जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने डभरा जनपद पंचायत सभाकक्ष में ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!