Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! इन 6 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में गर्मी और लू के बीच अब लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी 28 अप्रैल को कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। इसके चलते अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

बीते रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी दुर्ग में दर्ज की गई, जहां पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। साथ ही, एक-दो स्थानों पर तेज अंधड़, ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकता है। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

See also  विजय के फैसले पर कमल हासन ने की तारीफ, बोले- ‘तमिल परिवारों की इच्छा पूरी हुई’

इस मौसम बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और कई द्रोणिकाएं बताई जा रही हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ 77° पूर्व और 32° उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है, जबकि एक अन्य द्रोणिका विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक विस्तारित है।

मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिलों में अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!