Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अपकमिंग आईपीओ: अगले हफ्ते मार्केट में रहेगी बहार, 5 नए इश्यू में पैसा लगाने का मौका…

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से उठा-पटक चल रही है. ऐसे में पिछले कई महीनों में आईपीओ बाजार में सन्नाटा रहा है. लेकिन, आने वाले हफ्ते में फिर से एक बार आईपीओ बाजार में चहल-पहल देखने को मिलेगी. आगामी सप्ताह में 5 नए इश्यू मार्केट में ओपन होंगे, जिसमें से 1 मेनबोर्ड आईपीओ है और बाकी 4 एसएमई सेक्टर के हैं.

Ather Energy Limited IPO
Ather Energy का आईपीओ एक मेनबोर्ड का आईपीओ होगा, जो कि सोमवार 28 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक इसमें 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे. कंपनी अपने IPO के जरिए कुल 2,981.06 करोड़ जुटाना चाह रही है, जिसमें 2,626.30 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होंगे और 354.76 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 304-321 रुपये तय किया है और इसमें न्यूनतम निवेश 14,777 रुपये का है.

See also  Dense Fog: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर, 400 फ्लाइटें चल रहीं लेट, ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक...

एसएमई सेक्टर का आईपीओ
आगामी हफ्ते में एक आईपीओ मेन बोर्ड सेगमेंट का है. वहीं, 4 आईपीओ SME सेगमेंट का होगा, जिसमें Iware Supplychain Services IPO, Kenrik Industries IPO शामिल हैं. इसके साथ ही Arunaya Organics IPO और Wagons Learning IPO भी अगले हफ्ते खुलेंगे.

Iware Supplychain Services IPO
Iware Supplychain Services कंपनी का इश्यू 27.13 करोड़ रुपये का है. इस आईपीओ में निवेशक 28 अप्रैल 2025 से लेकर 30 अप्रैल तक पैसा लगा पाएंगे. इसका प्राइस बैंड 95 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

Kenrik Industries IPO
Kenrik Industries IPO में निवेशक 29 अप्रैल से लेकर 6 मई 2025 तक निवेश कर पाएंगे. आईपीओ के जरिए कंपनी 8.75 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस IPO का प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और इसमें मिनिमम निवेश 1 लाख 50 हजार रुपये का है.

Advertisment

Arunaya Organics IPO
Arunaya Organics आईपीओ भी अगले हफ्ते मार्केट में खुलेगा. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य 33.99 करोड़ रुपये जुटाने का है. निवेशक इस IPO में 29 अप्रैल से निवेश कर सकते हैं और 2 मई 2025 तक निवेश कर सकते हैं. इसका प्राइस बैंड 55-58 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

See also  CG NEWS: रिजेक्ट धान के नाम पर 11.40 लाख का गबन, बीज निगम की जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

Wagons Learning आईपीओ
Wagons Learning, 38.38 करोड़ रुपये का बुक-बिल्डिंग इश्यू है. इस आईपीओ में निवेशक 2 मई से लेकर 6 मई तक निवेश कर सकते हैं और इसका प्राइस बैंड 78-82 रुपये तय किया गया है और इसमें मिनिमम निवेश 2 लाख 62 हजार 400 रुपये का है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!