Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रक ने शादी में शामिल होने जा रहे दंपति को रौंदा, एक की मौत…

बालोद। बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक ट्रक में फंसकर 1 किमी तक घसीटाया और उसकी मौत हो गई. वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. पति-पत्नी बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

जानकारी के अनुसार, फूलसिंह साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम रवेलीदीही थाना नंदनी का रहने वाला है. आज वह अपनी पत्नी टिकेश्वरी साहू के साथ ग्राम भेंगरी शादी कार्यक्रम में जा रहा था. इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई.

See also  राममंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर आज स्थापित होगा राम दरबार:प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को

ट्रक में फंसकर बाइक चालक सड़क पर काफी दूर तक घसीटाता रहा, जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए. घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!