Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : थाने से हेरोइन तस्कर फरार मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड…

रायपुर। रायपुर में पुलिस थाने से हेरोइन तस्कर के फरार होने के मामले में एक्शन हुआ है। SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें 2 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल है। इस मामले में आजाद चौक CSP को SSP ने 7 दिन के भीतर पूरी घटना की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। थाने से फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने NDPS मामले में गिरफ्तार किया था।

वह बाथरूम के बहाने लॉकअप से निकला था। यह मामला आमानाका थाने का है। आमानाका थाना पुलिस ने अमृतसर पंजाब के रहने वाले दो व्यक्ति धर्मेंद्र सिंह और अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) और एक तौल मशीन बरामद हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को टाटीबंध के पास एक ढाबा के पास से पकड़ा था। इस दौरान आरोपी हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

See also  अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!