Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भगोड़े मेहुल चोकसी के 2,565 करोड़ रुपये की संपत्तियों की होगी नीलामी, मुंबई कोर्ट ने दी अनुमति…

मुंबईः भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने चोकसी की 2,565 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को बेचने की अनुमति दी है। इन संपत्तियों की बिक्री से प्राप्त राशि को प्रभावित बैंकों के नाम पर सावधि जमा (FD) के रूप में रखा जाएगा, ताकि पीड़ितों को उनकी राशि वापस की जा सके।

अब तक, गीतांजलि जेम्स लिमिटेड से जुड़ी संपत्तियों की बिक्री से 125 करोड़ रुपये की राशि पीड़ितों को लौटाई जा चुकी है। इन संपत्तियों में मुंबई के सांताक्रूज स्थित छह फ्लैट, दो फैक्ट्रियां और गोदाम शामिल हैं ।

See also  जहां कभी एम्बुलेंस पहुंचना भी सपना था, वहां अब डॉक्टर दे रहे दस्तक : बस्तर के जंगलों तक पहुंची स्वास्थ्य क्रांति

भारत में जब्त संपत्तियां

ईडी ने 2018 में चोकसी और उनके समूह की 41 संपत्तियों को ₹1,217.2 करोड़ की राशि के साथ जब्त किया था। इनमें शामिल हैं

मुंबई में 15 फ्लैट्स और 17 कार्यालय परिसरों

Advertisment

कोलकाता में एक मॉल

अलीबाग में 4 एकड़ का फार्म हाउस

नासिक, नागपुर, पनवेल (महाराष्ट्र) और तमिलनाडु के विलुपुरम में 231 एकड़ भूमि

हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले में 170 एकड़ का पार्क, जिसकी अनुमानित कीमत ₹500 करोड़ से अधिक है

मुंबई के बोरीवली (पूर्व) और सांताक्रूज़ (पूर्व) क्षेत्रों में फ्लैट्स

मुंबई के सांताक्रूज़ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन (SEEPZ) में दो कारखाने और गोदाम भी जब्त किए गए हैं।

See also  IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन...

मेहुल चोकसी पर कसा शिकंजा

मेहुल चोकसी की जब्त की संपत्तियों में मालाबार हिल इलाके की वह भी प्रॉपर्टी है जो प्राइम लोकेशन पर है। ED ने जिसे जब्त किया है। उसके नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है। गोकुल अपार्टमेंट मालाबार हिल जिसके 9/10 मंजिल पर मेहुल चोकसी का डुप्लेक्स फ्लैट है। उसने 11 वे मंजिल पर अवैध निर्माण किया है।

फ्लैट के दरवाजे और दीवारों पर ईडी, सीबीआई अलग-अलग बैंक के नोटिस, बीएमसी सोसायटी बिजली बिल की नोटिस पड़ी है। फ्लैट करीबन सात हज़ार स्क्वायर फीट का है जिसकी क़ीमत करीबन 70 करोड़ है जो अब खण्डर बन गया है। फ्लैट से पेड़ पौधे उग बाहर निकल आए हैं। जिस से निचले फ्लाइट्स और सोसायटी के दीवारों को नुकसान पहुंच रहा है। बता दें कि मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर 2018 में पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

See also  Baba Bageshwar In Hyderabad: मौलाना के बयान पर बाबा बागेश्वर का तीखा पलटवार: बोले— “अमर-अकबर-एंथनी का बाप भी हिंदू निकला”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!