Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:मैथ्स, फिजिक्स-केमेस्ट्री ने उलझाया; 12वीं में फेल हुई, इस बार भी पेपर बिगड़े; घर में लगाई फांसी…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता आनंद कराब CSEB नेहरू नगर में जेई हैं। परिजनों के मुताबिक एरिना 12वीं में एक बार फेल हो चुकी है। इस बार भी पेपर अच्छे नहीं गए, जिसे लेकर वह परेशान थी।

आनंद कराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ने में काफी अच्छी थी। पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया। जैसे ही वो 11वीं में गई और उसने मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसके नंबर कम आने लगे।

See also  नरियरा धान उपार्जन केन्द्र में नियम विरुद्ध प्रति बोरा 41 किलो 700 ग्राम की जा रही तौल,   इलेक्ट्रॉनिक वजन तौल मशीन में गड़बड़ी किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे किसान,  अतिरिक्त धान को निकालने के पश्चात् विलम्ब से की जा रही बोरा की सिलाई,  केन्द्र में सुविधा के नाम पर किसानों के लिए कुछ भी सुविधा उपलब्ध नहीं...

11वीं में दी 3 बार सप्लीमेंट्री

अंजली रात दिन पढ़ाई करती थी, लेकिन उसे समझ में ही नहीं आता था। इसके चलते 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई। इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई। पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ नहीं आ रहा तो टेंशन मत लो सब्जेक्ट चेंज कर दो या जितना समझ में आता है, उतना पढ़ो, लेकिन अंजली कम नंबर की बात मन में बैठाते चली जा रही थी।

केबल के वायर के सहारे फंदे से झूली

Advertisment

4 अप्रैल को दोपहर आनंद रोज की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी चले गए। इधर उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने हॉस्पिटल चली गई। वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा एक बजे वास आए तो देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद है।

See also  IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 में टॉस जीतने के लिए अब सूर्यकुमार यादव अपनाएंगे ये तरीका

आनंद की वाइफ ने पीछे के रास्ते से किचन का दरवाजा खोला तो वो खुल गया। अंदर जाकर देखी तो कमरे में उनकी बेटी केबल के वायर के सहारे फंदे पर झूल रही थी। जब तक उसे नीचे उतारा गया, उसकी सांसें थम चुकी थी। उसे सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 5 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दूसरे साथियों से कम मार्क्स से परेशान थी

पिता ने बताया कि उनकी बेटी शिवा पब्लिक स्कूल मैत्री विहार में पढ़ती थी। उसके साथ के दूसरे बच्चे अच्छे मार्क्स से पास हो रहे थे, लेकिन एरिना फेल हो जा रही थी। इस बार भी उसके एग्जाम अच्छे नहीं गए थे। इसे लेकर वो दिन भर चिंता में रहती थी। यही कारण है कि उसने ऐसा कदम उठाया है।

See also  राजस्व मंत्री वर्मा को भारत स्कॉउट एवं गाइड के मुख्य आयुक्त ने सौंपा ज्ञापन...

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी का कारण जानने के लिए वो परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। अंजली के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!