Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: पुलिसकर्मी के घर से एके 47 राइफल और 90 कारतूस चोरी, सोने-चांदी के जेवर भी पार…

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक आशीष तिर्की के अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित निवास से चोरों ने एके 47 राइफल और 90 जिंदा कारतूस पार कर दिया। राइफल और जिंदा कारतूस के अलावा घर से सोने-चांदी के जेवरातों की भी चोरी हुई है। घटना से पुलिस अमले में खलबली है। आरक्षक ने घटना से जुड़ी जो जानकारी दी है, उससे पुलिस को थोड़ा संदेह है। घटना को चोरी मानकर ही जांच की जा रही है। पूरे प्रकरण में आरक्षक की लापरवाही भी सामने आई है।

अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी आशीष तिर्की बलरामपुर जिले में जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी जिला पंचायत बलरामपुर के सीईओ के गनमैन के रूप में थी। इसी कारण विभाग की ओर से उसे एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस जारी किया गया था। दो दिन पहले वह अंबिकापुर आया था।

See also  Silver-gold Price Crash: चांदी ₹2.06 लाख सस्ती, सोना भी ₹56,000 टूटा, वैश्विक संकेतों से दबाव जारी

परिवार के साथ गांव चला गया था
परिवार के सदस्यों के साथ वह जशपुर जिले के गृहग्राम चला गया था। बुधवार दोपहर बाद आशीष तिर्की परिवार सहित वापस घर पहुंचा तो घर के किचन का ताला खुला हुआ मिला। इस रास्ते से भी घर में प्रवेश किया जा सकता है।

आशीष के अनुसार जब वह घर पहुंचा तो एके 47 राइफल के साथ 90 कारतूस एवं घर के अलमारी में रखा नकदी एवं जेवरात गायब थे। इसकी सूचना रात को गांधीनगर थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।

रसोई के फ्रीज पर रखी थी चाबी
पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी खोजबीन और जांच के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर देर रात गांधीनगर थाने में घटना प्राथमिकी की गई है। आशीष तिर्की के स्वजन की माने तो घर का ताला बंद कर उन्होंने चाबी रसोई घर के फ्रीज में रख दी थी।

Advertisment

रसोई घर का दरवाजा बाहर खुलता है। रसोई घर में ताला लगाकर वे चले गए थे। घटनास्थल के अवलोकन के बाद उन्होंने आशंका जताई है कि चोरों ने रसोई घर के दरवाजे का ताला तोड़ा, फ्रीज से चाबी निकाली और घर में घुसकर चोरी की। चोरी के बाद तालों को वापस बंद कर चाबी को फ्रीज में रख दिया और भाग निकले।

See also  CG NEWS : 8 परिवारों को नक्सलियों ने गांव से निकाला...

चोरों को घर की जानकारी थी
रसोई घर के बाहर दरवाजे में ताले को उन्होंने लटका दिया था। जिस तरह से चोरी की घटना हुई है उससे आशंका है कि चोरों को आशीष तिर्की के घर के बारे में जानकारी थी। परिवार के सदस्य फ्रीज में चाबी रखते हैं, इसकी भी जानकारी उन्हें रही होगी।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि आरक्षक ने चोरी के तरीके को लेकर जो आशंका जताई है उसमें कुछ संदेह है। हालांकि पुलिस इस घटना को चोरी का मानकर ही जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि आरक्षक ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक सर्विस राइफल एवं कारतूस को उसने घर में ही रखा हुआ था।

See also  गरियाबंद के जंगलों में बड़ा नक्सली एनकाउंटर,इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया,मौके से एसएलआर हथियार और जरूरी सामान बरामद हुआ है...

यदि वह अवकाश पर था तो नियमों के तहत उसे राइफल और कारतूस को जमा कर देना था। आरक्षक अवकाश पर था या बिना जानकारी दिए राइफल और कारतूस लेकर आ गया था इन तमाम बिंदुओं की जांच पुलिस कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!