Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मनेंद्रगढ़:अवैध खदान से कोयला निकाल रहे दो ग्रामीण दबे, पांच दिन बाद मिली घटना की जानकारी, सत्ताधारी दल के नेता से जुड़ रहा कनेक्शन…

मनेंद्रगढ़। अवैध खदान से कोयला निकालते समय मिट्टी के धसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी पांच दिन बाद पता चली, जिसके बाद रविवार सुबह से शवों को निकालने के लिए पुलिस खुदाई करवा रही है.

नदी से बीते कई वर्षों से अवैध खदान से कोयला निकाला जा रहा है. 25 मार्च को फाटपानी निवासी इंद्रपाल अगरिया (20 वर्ष) और राजेश अगरिया कोयला निकालने गए थे, इस दौरान मिट्टी धसने से दोनों दब गए.

चार दिन बाद जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरुआत की. पांचवें दिन जब अवैध खनन स्थल पहुंचे, तब चप्पल और टिफिन देखकर दबने का शक हुआ. परिजनों ने रात्रि में ही कोतवाली में सूचना दी. रविवार सुबह से पुलिस की मौजूदगी शव निकालने का खुदाई जारी है.

See also  IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का बुरा हाल! निराश हार्दिक पंड्या ने मानी हार- ये सीजन हमारा नहीं

बता दें कि बीते कई सालों से माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को चंद पैसों की लालच में कोयला खनन कर मोटी रकम कमा रहे हैंं. जिन ग्रामीणों की दबने से मौत हुई है, बताया जा रहा है कि उन्हें सत्ताधारी दल का नेता ही कोयला खोदने के काम में लगाया था. अब पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!