Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए, कम पानी पीने से किन बीमारियों का खतरा…

गर्मियों के दौरान पानी पीने का खास ध्यान रखना होता है. शरीर में पानी की कमी से कई बीमारियों का खतरा रहता है. गर्मी के मौसम में कितना पानी पीना चाहिए. कम पानी पीने के क्या हैं नुकसान इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि एक व्यक्ति को गर्मी के इस मौसम में कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए. भले ही आप ऑफिस में बैठकर काम करते हों तो भी इतना पानी जरूरी है. हां, अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, एथलीट हैं तो इससे ज्यादा पानी पीना चाहिए.

See also  संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ा है शासन के प्रति विश्वास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक सम्पन्न...

डॉ. सुभाष कहते हैं कि गर्मियों में सामान्य व्यक्ति को कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए. गर्भवती महिलाओं के लिए पानी बहुत जरूरी है. इसकी कमी से मां और बच्चे दोनों को रिस्क हो सकता है. इसी तरह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी पानी 10 से 12 गिलास पीना जरूरी है.

कम पानी पीने से क्या खतरा रहता है?
कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है.कम पानी पीने से पथरी हो सकती है. कम पानी पीने से हृदय रोग हो सकता है. कम पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि कब्ज या पेट दर्द. पानी की कमी से गर्मियों में डिहाइड्रेशन का सबसे अधिक रिस्क होता है. डिहाइड्रेशन से उल्टी दस्त होता है, जो खतरनाक हो सकता है. ऐसे में आपको इस मौसम में पानी पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. अगर बाहर भी जाएं तो अपने पास एक लीटर की बॉटल रखें और उससे पानी पीते रहें. इस मामले में लापरवाही न करें.

See also  रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध, कानून-व्यवस्था के लिए नई चुनौती बन रहे ‘मीटअप इवेंट’

शरीर के लिए पानी क्यों है जरूरी
पानी के बिना शरीर नहीं रह सकता है. पानी गंदे पदार्थों को निकालता है. इससे शरीर को साफ रखने में मदद मिलती है. पानी किडनी की फंक्शन के लिए जरूरी है. यह शरीर के पाचन तंत्र को मदद करता है और भोजन को पचाने में मदद करता है. पानी कब्ज को रोकने में मदद करता है और मल त्याग को सामान्य रखता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!